दस्तक अभियान के तहत घर-घर पहुंच रहा स्वास्थ्य दल
===
बाल्यकालीन बीमारियों की रोकथाम एवं वर्षा ऋतु में बच्चों को दस्त, डायरिया, बुखार एवं अन्य मौसमी बीमारियों से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से जिले में 14 जुलाई से प्रारंभ हुआ दस्तक अभियान पूरे उत्साह के साथ संचालित किया जा रहा है। आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं एएनएम का संयुक्त दल घर-घर पहुंचकर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। 5 साल तक के बच्चों में रोग से लड़ने की क्षमता बढ़ाने के लिये विटामिन ए अनुपूरण के साथ एनीमिया से बचाव हेतु आईएफए सिरप की डोज निर्धारित मानक अनुसार पिलाई जा रही है।