अजय दास हत्याकांड में आरोपी अमित कुमार गिरफ्तार, पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता का भरोसा
गिरिडीह/रांची: तीसरी प्रखंड के राणाडीह निवासी अजय दास हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी अमित कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया गया कि मामले में बाबूलाल मरांडी के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। वहीं रंजीत कुमार ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर ₹4 लाख की आर्थिक सहायता, तीन वर्षों तक ₹5,000 मासिक सहयोग तथा बच्चों की शिक्षा और भरण-पोषण में मदद का भरोसा दिलाया। परिवार को न्याय दिलाने और बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने की पहल जारी है।