बिरनी में कथित गलत इलाज से 10 माह की मासूम की मौत, परिजनों का हंगामा!
गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र स्थित मानकडीहा में कथित गलत इलाज के बाद 10 माह की बच्ची की मौत का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार, मंडरखा निवासी विकास वर्मा की इकलौती बेटी शुक्रवार सुबह गर्म माड़ से झुलस गई थी। परिजन उसे इलाज के लिए भरकट्टा स्थित लाइफ लाइन निजी मेडिकल ले गए। परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान गलत इंजेक्शन दिए जाने से बच्ची की हालत बिगड़ गई। बाद में धनबाद ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मासूम की मौत से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने निजी मेडिकल में जमकर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस पहुंची और संबंधित चिकित्सक को सुरक्षा में लिया। इस दौरान धक्का-मुक्की की भी सूचना है।
घटना के बाद निजी मेडिकल की वैधता, चिकित्सक की योग्यता और स्वास्थ्य विभाग की निगरानी पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। अब मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषी पाए जाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
**बड़ा सवाल—क्या स्वास्थ्य विभाग की समय रहते जांच से ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता था?**
कैमरामैन मनीष कुमार