धनवार में खेल प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम!
गिरिडीह जिले के धनवार प्रखंड में भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया।
20 नवंबर को लालबाजार स्थित पुनीत राय स्टेडियम और हाई स्कूल मैदान में वॉलीबॉल, फुटबॉल, गेड़ी दौड़, गुलेल और मटका दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। वहीं खोरीमहुवा अनुमंडल स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता भी संपन्न हुई।
इस दौरान खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में प्रशासनिक पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।
आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना रहा।
**जय झारखंड! जोहार!**