वीरगाथा सैनिक सम्मान कार्यक्रम आयोजित
-----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय श्योपुर में वीरगाथा सैनिक सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर भूतपूर्व सैनिक श्री जे.पी. शर्मा एवं वर्तमान में भारतीय सेना में सेवारत हवलदार श्री नागराज का महाविद्यालय परिवार की ओर से पुष्प एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों ने सैनिकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की।
कार्यक्रम का संचालन श्री अनिल कुमार तोमर द्वारा किया गया। उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए भारतीय सैनिकों के त्याग, शौर्य एवं राष्ट्रसेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ ओपी शर्मा, डॉ रमेश भारद्वाज, एनसीसी कैप्टन श्री अरविन्द दौहरे, सेवा संकल्प अभियान प्रभारी डॉ. भूपेन्द्र हरदेनिया, श्री शिवम भदौरिया, डॉ. लोकेन्द्र सिंह जाट, डॉ. बृजेन्द्र कुशवाह, सुश्री शालू दुबे एवं डॉ. भारतेंदु तोमर सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur