मुज़फ्फरनगर: अति पिछड़ा क्रांति मोर्चा के लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंच अयोध्या रेप कांड के आरोपियों को बचाने वालों पर एक्शन की करी मांग
अति पिछड़ा क्रांति मोर्चा संगठन ने जिला कलेक्ट्रेट पर अयोध्या में 12 वर्षीय बच्ची से बलात्कार के आरोपी मोइन खान का सपा के बड़े नेताओं पर बचाव करने का आरोप लगाया। उन्होंने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व अवधेश पासी की संसद सदस्यता रद्द करने कि मांग की। उन्होंने कहा बलात्कार के आरोपी के पक्ष में खड़े होने वाले सांसदों कों संसद में रहने का कोई अधिकार नही है।