मुज़फ्फरनगर: चरथावल थाना क्षेत्र के गांव नगला राई में अज्ञात चोरों के द्वारा ई-रिक्शा के कारखाने में हजारों रुपए का सामान चोरी
चरथावल थाना क्षेत्र के गांव नगला राई में अज्ञात चोरों ने ई-रिक्शा के कारखाने में हजारों रुपए के सामान को चोरी कर लिया है। जैसे ही कारखाना मालिक को जानकारी लगी तो उसने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जिस पर कारखाना मालिक मोहम्मद तौफीक आलम ने कहा कि चोर गेट का ताला तोड़कर कारखाने में घुस गए और वहां पर रखा हजारों का ई-रिक्शा का सामान चोरी कर ले गए है।