मुज़फ्फरनगर: पुलिस लाइन स्थित सभागार में SSP ने किया अपराध गोष्ठी का आयोजन, संबंधित अधिकारियों को दिए उचित दिशा निर्देश
पुलिस लाइन स्थित सभागार में पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था के दृष्टिगत एक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के समस्त आला अधिकारीगण गण मौजूद रहे। इस दौरान एसएसपी अभिषेक सिंह द्वारा टॉप 10 हिस्ट्रीशीटर अपराधियों पर लगातार अपनी दृष्टि रखने और असामाजिक तत्वों पर विधिक कार्रवाई करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।