मुज़फ्फरनगर: गरीब मजदूर का आशियाना कब्जाना चाहते हैं दबंग,दे रहे जान से मारने की धमकी,पीड़ित ने दी आत्महत्या व पलायन की चेतावनी
बाननगर निवासी अर्जुन पुत्र सुखबीर पाल ने डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी व एसएसपी अभिषेक सिंह को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह गरीब मजदूर हैं और मजदूरी करके अपने परिवार का जीवन-यापन करता है।दाद- इलाही संपत्ति में से उसके पिता सुखबीर पाल के हिस्से में दो सौ गज का प्लाट आया था। जिस पर उसके पारिवारिक भाई बंधु कब्जा करना चाहते हैं। उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।