हरिद्वार: जीआरपी ने हरिद्वार रेलवे स्टेशन से मोबाइल चोरी के शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार
जीआरपी यानी राजकीय रेलवे पुलिस ने हरिद्वार रेलवे स्टेशन से मोबाइल चोरी के एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पहले से ही मोबाइल चोरी के दो मुकदमे दर्ज हैं। GRP ने हरियाणा के यमुनानगर निवासी आरोपी बिट्टू के कब्जे से चोरी का मोबाइल भी बरामद किया है। बुधवार रात 10:15 बजे करीब जीआरपी द्वारा यह जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई।