हरिद्वार: जम्मू कश्मीर में हुए हमले के विरोध में हरकीपौड़ी पर तीर्थ पुरोहितों ने गंगा में किया दीपदान
बुधवार शाम 6:30 बजे करीब विश्वप्रसिद्ध तीर्थस्थल हरकीपौड़ी पर तीर्थ पुरोहितों ने जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए दीपदान किया। शाम होने वाली आरती से पूर्व तीर्थ पुरोहितों ने मां गंगा से कामना की कि सभी मृतकों को शांति मिले और जो भी जिम्मेदार हैं उन पर कठोर से कठोर कार्रवाई हो।