हरिद्वार: नाबालिक के अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में रानीपुर पुलिस ने विष्णु घाट से एक युवक को किया गिरफ्तार
रानीपुर कोतवाली पुलिस ने नाबालिक का अपहरण करने और दुष्कर्म करने के आरोप में विष्णु घाट से एक युवक को गिरफ्तार किया है। बीती 7 मार्च को नाबालिक की मां द्वारा रानीपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोपी रचित को गिरफ्तार करते हुए रानीपुर कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि बुधवार शाम 4 बजे कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।