हरिद्वार: ज्वालापुर में श्रीराम चौक पर दुकानों के बाहर लोहे के जाल लगाने से भड़के दुकानदार, हुआ हंगामा
एक शॉपिंग मॉल में दुकानों के बाहर जाल लगाने से नाराज दुकानदारों ने बुधवार दोपहर 1 बजे करीब जमकर हंगामा काटा। दुकानदारों का कहना है कि इससे स्थानीय रोजगार खत्म हो जाएगा क्योंकि जाल लगने से ग्राहक नहीं आएंगे। पूर्व पालिका अध्यक्ष के इस शॉपिंग मॉल में रातों-रात लोहे के जाल लगा दिए गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बूझकर किसी तरह मामला शांत कराया।