हरिद्वार: शियालिकनगर पालिका क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर डीएम कर्मेंद्र सिंह ने रौशनाबाद कलेक्ट्रेट में बैठक ली
शिवालिकनगर पालिका क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर जिलाधिकारी कमेंद्र सिंह ने बुधवार शाम 6 बजे रौशनाबाद स्थित जिला कलेक्ट्रेट में आलाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में शिवालिकनगर पालिका के अध्यक्ष राजीव शर्मा भी मौजूद रहे। इस दौरान क्षेत्र में अतिक्रमण, पेयजल और पानी निकासी को लेकर चर्चा हुई। बैठक में पीडब्लयूडी, सिंचाई, पेयजल निगम समेत तमाम विभाग मौजूद रहे।