पलामू जिला विधिक सेवा प्राधिकार में मुनी देवी ने अपने पति सुनील उरांव को साथ नही रहने व खर्चा नही देने का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया था।इस मामले में उसके आवेदन को पंजीकृत करते हुए उसके पति सुनील उरांव को नोटिस भेजा गया था।डालसा सचिव के निर्देश पर गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे दोनो पक्ष के साथ मे रहने पर सहमति बनी।और दोनों को बिदा किया गया।