एमआरएमसीएच स्थित जीएनएम बिल्डिंग में चल रही ओपीडी का नगर आयुक्त जावेद हुसैन ने निरीक्षण किया। बुधवार दोपहर 3 बजे जांच के लिए यहां पहुंचे। नगर आयुक्त और सहायक नगर आयुक्त ने घूम-घूम कर पूरी ओपीडी का जायजा लिया। कई दिशा निर्देश भी दिए। बताते चलें कि एमआरएमसीएच स्थित पुरानी कंडम बिल्डिंग तोड़ी जा रही है। सभी वार्ड जीएनएम स्कूल में शिफ्ट किए गए हैं।