मेदिनीनगर (डालटनगंज): बोकारो में मंईयां सम्मान योजना के 95 डुप्लीकेट आवेदनों की एंट्री मेदिनीनगर से होने पर सीएसपी संचालक ने दी सफाई
बोकारो जिले में मईया योजना के 95 डुप्लीकेट आवेदन की एंट्री पलामू जिले के मेदिनीनगर से होने पर सीएसपी संचालक सुमित कुमार ने गुरुवार दोपहर 2 बजे अपनी सफाई दी एवं निष्पक्ष जांच की मांग की। सुमित ने कहा कि आज सुबह इस तरह की खबर देखने को मिली। सुमित ने कहा कि वह अपना यूट्यूब चैनल भी चलाता है। मइया योजना को लेकर न्यूज़ चलाया था। मदद मांगने पर आईडी पासवर्ड दी थी।