भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में गुरुवार दोपहर 1 बजे आयुक्त कार्यालय में मौन रखा गया। आयुक्त बालकिशुन मुंडा के नेतृत्व में पदाधिकारी एवं कर्मियों ने 2 मिनट का मौन रखकर शहीदों को याद किया। आयुक्त ने राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज उन वीरों को श्रद्धांजलि देने का दिन है।