मादक पदार्थों की तस्करी, खरीद बिक्री रोकने को लेकर चलाये जा रहे अभियान में पलामू पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने उतरप्रदेश के वाराणसी में गांजा तस्करी की योजना को विफल करते हुए करीब 9 किलो गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। सभी डालटनगंज रेलवे स्टेशन से वाराणसी जाने की तैयारी में थे। उनके पास से तीन मोबाइल फोन भी बरामद किये गये हैं।