मद्य निषेध विभाग का बोर्ड लगी चार पहिया गाड़ी के चालक पर रंगदारी मांगने, नशे की हालत में हंगामा करने और महिलाओं के साथ अभद्रता करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। नाथनगर थाना में वाहन मालिक समेत अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।