बेगूसराय: कारगिल भवन में प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जिलास्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित
कारगिल भवन में जिले के प्रभारी मंत्री रामकृपाल यादव की अध्यक्षता में जिलास्तरीय कार्यान्वन समिति की बैठक सोमवार की दोपहर 3:00 बजे आयोजित की गई. बैठक के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, हर घर नल का जल, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा, आपदा प्रबंधन आदि योजनाओं की समीक्षा की गई. इस मौके पर मंत्री ने कहा कि सभी योजनाएं सीधे आमलोगों से जुड़े हुए हैं.