तोकापाल: बस्तर जिले में पशुधन सुरक्षा एवं उपचार के लिए महा-अभियान, खुरपका-मुंहपका रोग के खिलाफ 64 टीमें तैनात
Tokapal, Bastar | Apr 11, 2026 आकांक्षी जिला बस्तर और आकांक्षी विकासखण्ड तोकापाल के पशुधन को सुरक्षित करने के उद्देश्य से पशुधन विकास विभाग द्वारा एक व्यापक टीकाकरण अभियान का शंखनाद किया गया है। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत संचालित इस मिशन में 'खुरपका-मुंहपका' रोग के नियंत्रण के लिए सातवें चरण की शुरुआत हो चुकी है।