सवायजपुर: अरवल पुलिस ने झोपड़ी में चल रही अवैध शस्त्र फैक्ट्री पकड़ी, बड़ी मात्रा में हथियार और हथियार बनाने के उपकरण किए बरामद
पुलिस अधीक्षक केशव चंद गोस्वामी के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अरवल थाना पुलिस ने शुक्रवार को कढिलेपुरवा गांव के पास एक झोपड़ी से अवैध शस्त्र फैक्ट्री पकड़ी है। पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध हथियार, अर्ध निर्मित हथियार और हथियार बनाने वाले उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है।