सवायजपुर: ट्रैक्टर ट्राली लूट कांड का पाली पुलिस जल्द करेगी खुलासा, कई संदिग्धों को लिया हिरासत में, हाथ लगे अहम सुराग
पाली थाना पुलिस क्षेत्र में रुपापुर चीनी मिल गेट पर हुई ट्रैक्टर-ट्राली लूट की वारदात का खुलासा करने के नजदीक पहुंच गई है। पुलिस ने शुक्रवार को आधा दर्जन से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस सभी से कड़ाई से पूछताछ कर रही है। पुलिस को वारदात से जुड़े कई अहम सुराग भी हाथ लगे हैं।