सवायजपुर: पाली में अलविदा की नमाज अता कर मांगी गई मुल्क की तरक्की व खुशहाली की दुआ, पुलिस का रहा कड़ा पहरा
पाक रमजान माह के आखिरी जुमा यानी शुक्रवार को पाली नगर में अकीदतमंदों द्वारा अलविदा की नमाज अता की गई, पाली कस्बे की जामा मस्जिद सहित अन्य प्रमुख मस्जिदों में भी शांति व सौहार्द के बीच अलविदा की नमाज अता कर मुस्लिम समुदाय के लोगों से मुल्क की तरक्की व खुशहाली की दुआ की। इस दौरान पुलिस का पहरा दिखाई दिया, लेकिन तहसील व नगर पंचायत का कोई अधिकारी नहीं पहुंचा।