सवायजपुर: हरपालपुर में उधारी के पैसे मांगने गए मीट कारोबारी पर दबंग ने किया जानलेवा हमला
हरपालपुर में शुक्रवार उधारी के पैसे मांगने गए एक मीट कारोबारी पर दबंग व्यक्ति ने जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह लहुलुहान हो गया। दबंग आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से भाग निकला। पीड़ित मीट कारोबारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर ले जाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। पुलिस मामले की जांच जुटी हुई है।