रॉबर्ट्सगंज: रॉबर्ट्सगंज ब्लाकप्रमुख अजीत रावत के क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर कार्यकर्ताओं में खुशी, संजीव गोंड ने दी बधाई
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष एवं सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत को भाजपा संगठन द्वारा क्षेत्रीय महामंत्री बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं और नगरवासियों में खुशी का माहौल है,इस दौरान भाजपा जिला कार्यालय में राज्यमंत्री संजीव गोंड ने अजीत रावत का स्वागत किया बधाई दी,शुक्रवार की शाम उनके आवास पर भी बड़ी संख्या में भीड़ जुटी रही।