मोहनीपुर भठ्ठे पर इकौना देहात प्यारे पुरवा निवासी कमलेश कुमार अपनी पत्नी रीता देवी व लड़के आदित्य के साथ मज़दूरी का काम करते थे। गुरुवार सुबह पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया था, जिसके बाद पत्नी ने फांसी लगा ली। इकौना CHC में डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम हेतु भेज दिया है।