इकौना: NH-730 भगवान पुर बनकट सरयू नहर के पास बाइक और साइकिल में हुई टक्कर, बाइक सवार सिपाही हुआ घायल
NH 730भगवान पुर बनकट सरयू नहर के पास शुक्रवार रात लगभग 10 बजे कलंदरपुर बलरामपुर निवासी राघवेंद्र बहराइच मे सिपाही के पद पर तैनात था। जहाँ से डूयटी करके कलंदरपुर बलरामपुर जाते समय भगवान पुर बनकट सरयू नहर के पास साइकिल सवार से टक्कर हो गई। जिससे बाइक सवार सिपाही घायल हो गया। एंबुलेंस से सीएससी इकौना में भर्ती कराया गया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।