इकौना: डॉ. कपिल देव की मौत से दूबकला गांव में फैला मातम
दूबकला निवासी कपिल देव त्रिपाठी डॉ भीमराव रामजी आंबेडकर मेडिकल कालेज तिर्वा में जूनियर डॉक्टर था। बुधवार रात में इमरजेंसी ड्यूटी कर रहे थे, और गुरुवार तड़के करीब तीन बजे चाय पीने के लिए सड़क के पार गए थे। चाय पीकर लौटते समय बेकाबू कार ने टक्कर मार दी। इससे सिर में गहरी चोट लगी और मौके पर मौत हो गयी। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।