बड़गांव: उदयपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 10.60 किग्रा डोडा चूरा और एमडीएमए जब्त, तस्कर गिरफ्तार
जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर के निर्देश पर थाना सुखेर व डीएसटी टीम ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने किराए के मकान में रह रहे युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए और 10.60 किलो डोडा चूरा बरामद किया। आरोपी ने पूछताछ में उदयपुर में कई लोगों को सप्लाई करना स्वीकार किया है। एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच जारी है।