हज़ारीबाग: इचाक में झामुमो की बैठक: खान-खनिज विधेयक के खिलाफ आंदोलन की तैयारी
हजारीबाग जिले में खान एवं खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 7 सितंबर को धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। पार्टी के अनुसार, जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसे लेकर विभिन्न प्रखंडों में कार्यकर्ताओं की बैठकें कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।