हरसूद: मटन मछली विक्रेताओं ने नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर परिषद का आभार व्यक्त किया
Harsud, Khandwa | Oct 30, 2026 शुक्रवार दोपहर नगर के मटन मछली विक्रेताओं ने मटन मार्केट यथावत रहने पर नगर परिषद कार्यालय छनेरा नया हरसूद पहुंचकर परिषद सदस्यों के प्रति आभार प्रकट किया। शुक्रवार दोपहर नगर परिषद की बैठक के बाद मटन मछली विक्रेताओं ने मटन मार्केट को उसी स्थान पर रहने दिए जाने पर नगर परिषद अध्यक्ष सहित सभी पार्षदों के प्रति आभार प्रकट किया।