आबू रोड: आबूरोड के मोरथला में आज तक नहीं बना खेल मैदान, ग्रामीणों ने उठाई आवाज, खेल मैदान की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
आबूरोड के ग्राम पंचायत मोरथला में लंबे समय से बच्चों एवं युवाओं के लिए खेल मैदान उपलब्ध नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। पंचायत क्षेत्र में आज तक खेल मैदान विकसित नहीं होने के कारण बच्चों और युवाओं को खेल गतिविधियों एवं अभ्यास के लिए उचित स्थान नहीं मिल पा रहा है।खेल मैदान की मांग को लेकर प्यारे लाल मीणा सहित ग्रामीणों ने ग्राम विकास अधिकारी को ज्ञापन