गया टाउन सीडी ब्लॉक: शराब के अवैध कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, 10 गिरफ्तार, देसी-विदेशी शराब बरामद
गया SSP सुशील कुमार के निर्देश पर जिला पुलिस विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की।21 अगस्त को विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई छापेमारी में 199 लीटर देशी महुआ शराब, 151 लीटर विदेशी शराब और 9 लीटर देशी शराब बरामद की गई।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया।इसकी जानकारी आज दिनांक 22 अगस्त शनिवार की शाम 5 बजे दी गई है।