कोईलवर: राजपूतान पचैना गांव से पॉक्सो एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार कर गीधा पुलिस ने भेजा जेल
गीधा थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान थाना क्षेत्र के राजपूतान पचैना गांव निवासी आदित्य बिन के रूप में हुई है। गीधा थानाध्यक्ष टिंकू कुमार ने बताया कि पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार कर बुधवार के दोपहर 12:00 बजे उसे जेल भेज दिया गया।