सिंगरौली: विधायक और कलेक्टर ने सौ दिवसीय निःक्षय अभियान का शुभारंभ किया, निःक्षय वाहन को हरी झंडी दिखाकर पंचायतों की ओर रवाना किया
राष्ट्रीय क्षय उन्मलन कार्यक्रम अंतर्गत सौ दिवसीय निःक्षय शिविर अभियान का शुभारंभ जिला ट्रामा सेंटर के सभागार में सिंगरौली विधायक राम निवास शाह के मुख्य अतिथि में एवं कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला के गरिमामय उपस्थिति सम्पन्न हुआ। जन समूह को संबोधित करते हुये विधायक सिंगरौली ने कहा कि टीबी हारेगा देश जीतेगा अभियान में हम सभी को बड़चड़कर हिस्सेदारी निभानी होगी।