सिंगरौली: सिंगरौली दौरे पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने मोहन सरकार पर निशाना साधा, कहा- मुख्यमंत्री और अडाणी एक हैं
सिंगरौली दौरे पर आए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने कहा कि एमपी के सीएम डॉ मोहन यादव और उद्योगपति अडाणी मिले हुए हैं दोनों एक हैं और अडाणी एमपी में पूरी तरह सुरक्षित है एनटीपीसी के सूर्या भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत करते हुए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए कोल नीलामी के नियम ही बदल दिए हैं