सिंगरौली: शा. विद्यालय पिपराझांपी के छात्र अचानक बीमार, प्रशासन में हड़कंप, 17 छात्रों व एक शिक्षक का चल रहा इलाज
जिले के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिपरा झांपी के 17 बच्चे और एक टीचर दोपहर के बाद अचानक बीमार हो गए सभी बच्चे शरीर में दर्द और अजीब हरकत की शिकायत करने लगे जिसकी बाद उन्हें बैढ़न के जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। मनोवैज्ञानिक डॉक्टर सहित कलेक्टर और एसपी अस्पताल पहुंचे और बच्चों का हाल-चाल लिया। फिलहाल सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं।