गुलाना: ग्राम सेमली चाचा में बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने नहीं किया मतदान, पुलिस कार्यवाही से हैं नाराज
ग्राम सेमली चाचा में 85 वर्ष से अधिक के बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने मतदान नहीं किया। इन मतदाताओं से वोट डलवाने के लिए मतदान दल उनके निवास स्थल पहुंचे थे। किंतु मतदाताओं ने मतदान करने से इनकार कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि हत्या के मामले में गांव के चार युवकों पर पुलिस द्वारा कार्यवाही कर आरोपी बनाया गया है। जिसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।