गुलाना: सलसलाई में दो विद्युत ट्रासंफार्मर जले, राशी जमा नही होने के चलते ट्रांसफार्मर नही बदल रही बिजली कंपनी, परेशान लोग
सलसलाई में आरा मशीन के सामने लगा ट्रांसफॉर्मर और एक अन्य स्थान पर लगा ट्रांसफॉर्मर शॉर्ट सर्किट की वजह से जल गए। ऐसे में क्षेत्र में विद्युत सप्लाई बंद है। जिसके कारण लोगों को अंधेरे और गर्मी से परेशान होना पड़ रहा है।बिजली कंपनी के सलसलाई क्षेत्र के कनिष्ठ यंत्री मनोज मालवीय ने बताया कि उपभोक्ताओं द्वारा राशी जमा की जानी है।