गुलाना: सलसलाई सारंगपुर रोड पर हुए सड़क हादसे में युवक की माैत मामले में कार चालक पर केस दर्ज, पुलिस कर रही मामले की जांच
सलसलाई सारंगपुर रोड पर हुए सड़क हादसे में युवक की माैत के मामले में सलसलाई थाना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार कार और मोटरसाइकिल की टक्कर हुई थी। जिसमें मोटरसाइकिल सवार विजय राठाैर निवासी गुलाना गंभीर घायल हुआ और उसकी माैत हो गई। मामले में विजय की मोटरसाइकिल को टक्कर मारने वाले कार चालक पर केस दर्ज किया है।