गुलाना: अकोदिया थाना पुलिस को मिली सफलता, तीन मामलों का किया खुलासा, तीन आरोपी किए गिरफ्तार
अकोदिया पुलिस ने तीन मामलों का खुलासा किया है। इसमें संबंध विच्छेद करने और किसान को नुकसान पहुंचाने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। ग्राम हड़लायकलां में तालाब की पन्नी काट कर नुकसान किया था। खेत की नरवाई भी जलाई और मोटर स्टार्टर, आटो स्वीच और केबल वायर भी चोरी हुए थे। सूरज सिंह पिता नारायणसिहं परमार निवासी ग्राम पलसावद ने भी शिकायत को थी।