गुलाना: ग्राम किलोदा पहुंचे उच्चशिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार, ग्रामीणों ने किया स्वागत
उच्चशिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार गुरुवार को ग्राम किलोदा पहुंचे। इस दाैरान ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। ग्रामीणों द्वारा साफा बांधकर और पुष्पहार पहनाकर मंत्री परमार का स्वागत किया। मंत्री परमार ने भी ग्रामीणों से परिवार के सदस्य की तरह मुलाकात की और उनके बीच पहुंचकर उनके हाल जाने।मंत्री परमार के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष हेमराजसिंह सिसोदिया भी साथ रहे।