गिरियक: पावापुरी में मूक-बधिर महिला से दुष्कर्म के आरोप, एसपी से न्याय की गुहार
Giriak, Nalanda | Sep 30, 2026 पावापुरी ओपी थाना क्षेत्र के एक गांव में मूक-बधिर महिला के साथ कथित तौर पर अगवा कर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पति ने बुधवार की दोपहर 12 बजे बताया कि 23 तारीख की शाम करीब सात बजे उनकी 35 वर्षीय पत्नी शौच के लिए सड़क की ओर गई थी। काफी खोजबीन के बाद वह रात करीब आठ बजे बद हवास हालत में घर लौटी। अगले दिन इशारों के जरिए उसने बताया कि गांव