कुरई: कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की हुई समीक्षा
Kurai, Seoni | May 29, 2026 सिवनी में प्रभारी कलेक्टर अनिल कुमार राठौर ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक लेकर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। शुक्रवार को बैठक में एएनसी पंजीयन, टीकाकरण, टीबी स्क्रीनिंग, आयुष्मान कार्ड, पोषण आहार और आंगनवाड़ी केंद्रों की प्रगति पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।