मानपुर: ग्राम नौगवां में विधायक मीना सिंह ने 2.35 करोड़ रुपये की लागत से बने नए स्कूल भवन का लोकार्पण किया
Manpur, Umaria | Jul 18, 2026 ग्राम नौगवां में शासकीय आदिवासी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के 2.35 करोड रुपए की लागत से नवनिर्मित विद्यालय भवन का विधानसभा क्षेत्र मानपुर की विधायक और प्रदेश की पूर्व कैबिनेट मंत्री मीना सिंह ने लोकार्पण किया।इससे पहले कार्यक्रम में पहुंची विधायक मीना सिंह का ग्राम पंचायत नौगवां के सरपंच सहित विद्यालय प्रबंधन और संविदाकार ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।