पीपलखूंट: पीपलखूंट थाने के बाहर अध्यापक पर हमले के मामले में न्याय की मांग को लेकर धरना शुरू
पीपलखूंट में अध्यापक गणेशलाल मईडा पर हुए कथित हमले के मामले में शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शनिवार को पीपलखूंट थाने के बाहर धरना शुरू हो गया। अध्यापक गणेशलाल मईडा, उनके परिजन, ग्रामीण और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग धरने पर बैठे हैं। प्रदर्शनकारियों ने मामले में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर पीड़ित अध्यापक को न्याय दिलाने की मांग की।