गौरीकुंड प्रीपेड काउंटर के पास मलबे की चपेट में आई दुकान, बड़ा हादसा टला!!
रुद्रप्रयाग में लगातार हो रही बारिश के बीच गौरीकुंड में प्रीपेड काउंटर के समीप अचानक पहाड़ी से मलबा आने के कारण एक दुकान उसकी चपेट में आ गई। गनीमत रही कि घटना के समय वहां मौजूद लोगों ने समय रहते सुरक्षित स्थानों की ओर भागकर अपनी जान बचा ली, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही संबंधित विभागों और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं तथा स्थिति का जायजा लिया। लगातार हो रही बारिश के चलते क्षेत्र में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है, जिसके मद्देनजर प्रशासन ने स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं से सतर्क रहने तथा अनावश्यक रूप से संवेदनशील क्षेत्रों में आवाजाही से बचने की अपील की है।