लगातार बारिश के बीच श्रद्धालुओं की सुरक्षा में डटे SDRF के जवान!! मुनकटिया के पास भूस्खलन से बाधित हुआ यात्रा मार्ग, जोखिम के बीच यात्रियों को सुरक्षित करा रहे पार!!
रुद्रप्रयाग जनपद में लगातार हो रही बारिश के बीच श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) के जवान पूरी मुस्तैदी के साथ अपने दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। सोनप्रयाग-गौरीकुंड पैदल मार्ग पर मुनकटिया के समीप भूस्खलन होने से यात्रा मार्ग अस्थायी रूप से प्रभावित हो गया, लेकिन विषम परिस्थितियों में भी SDRF की टीम मौके पर डटी रही।
भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में SDRF के जवान श्रद्धालुओं को अत्यधिक सावधानी के साथ सुरक्षित स्थानों से मार्ग पार करा रहे हैं। साथ ही स्थानीय प्रशासन और अन्य संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर यात्रा को सुरक्षित एवं सुचारु बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
SDRF की टीमें पूरे यात्रा मार्ग पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क हैं। जवान श्रद्धालुओं को आवश्यक सहायता, मार्गदर्शन और सुरक्षा प्रदान करते हुए यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि प्रतिकूल मौसम के बावजूद यात्रा यथासंभव सुरक्षित ढंग से संचालित होती रहे।